विषेष सूचना: पाकिस्तानी हैकर्स द्वारा बैस्ट रिपोर्टर की उक्त साईट हैक किए जाने के कारण साईट का पुर्ननिर्माण प्रक्रिया जारी है।
सम्पादकीय
स्वार्थ व उदासीनता छोडें , देश के सर्वांगीण विकास हेतु एकजुट होंने का संकल्प लें
प्रिय देशवासियों! आज देश की स्थिति क्या है? यह आप सब से छुपी हुई नहीं है। देश में चारों ओर अशिक्षा,गरीबी,साम्प्रदायिक द्वेष,नैतिक पतन,भ्रष्टाचार तथा पिछडेपन का राज है। राष्ट्रभाषा की तीव्र उपेक्षा की जा रही है। जन प्रतिनिधि अपने उद्देश्यों से भटक कर अपनी जेबें भरने में लगे हैं। सरकार पहले तो राजकीय आय के नाम पर धूम्रपान व नशे को प्रोत्साहन देती है और फिर नशा मुक्ति शिविर तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर कल्याणकारी होने का नाटक करती है। राजनीतिज्ञों के साथ साथ आज का आम नागरिक भी अपने उद्देश्यों से भटक गया है और बेहद भौतिकवादी व स्वार्थी हो गया है। उद्देश्यहीन शिक्षा प्रणाली ने इस आग में घी का काम किया है और विश्वविद्यालयों को बेरोजगारों का आश्रय स्थल बना दिया है। विडम्बना तो यह है कि आज देशभक्ति की बातें अतिश्योक्ति बनकर रह गयी हैं।अब ऐसी बातें या तो मक्कार नेताओं के भाषणों में महज औपचारिकता के तौर पर आती हैं या कोई विरला नागरिक ही जिसे प्रायः मूर्ख कहा जाता है इस तरह की बातें करता है। वर्तमान में हमारे हृदय से देश और समाज की निःस्वार्थ सेवा की भावना लुप्त होती जा रही है। हम उदासीनता,अकर्मण्यता एवं स्वार्थवादिता जैसी अवांछनीय प्रवृतियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। आज हम आत्मनिर्भर के बजाय सरकार निर्भर एवं स्वाभिमानी के बजाय स





